कैसरगंज/बहराइच। आज दिनांक 27.04. 2020 को थाना कैसरगंज के ग्राम दुरदुरुपुर ( बिराहिमपुर बेल्होरा) निवासी जीतम कश्यप के पुत्र राज उम्र करीब 8 वर्ष का शव घर के बाहर चारपाई पर मिला है। मृतक के पिता द्वारा थाना पर शिकायती पत्र देकर बताया गया है कि बीती रात दिनांक 26.04.2020 को करीब 10 बजे घर के बाहर गिट्टी रखने को लेकर उसके भाई सहबदीन से झगड़ा व हल्की मारपीट हुई थी, जिसके बाद हम लोग घर में सो गए थे मेरा लड़का व लड़की घर के बाहर चारपाई पर सोए थे, सुबह उठने पर वह मृत अवस्था में मिला है। सूचना पर SHO कैसरगंज मौके पर मौजूद है। तहरीर के आधार पर थाना कैसरगंज द्वारा अग्रिम कार्यवाही की गयी है।
रिपोर्ट। विवेक शुक्ला, जिला संवाददाता पी न्यूज़ चैनल बहराइच।

Post a Comment