श्री अरविन्दो सोसाइटी ने डीएम को भेंट किया ‘‘सर्टिफिकेट आॅफ आॅनर’’
बहराइच 24 फरवरी। आकांक्षात्मक जनपद बहराइच में ‘‘शून्य निवेश नवाचार’’ के माध्यम से शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए जनपद में अग्रणी भूमिका निभाने वाली गैर सरकारी संस्था श्री अरविन्दो सोसाइटी के तत्वावधान में आई.आई.टी. नई दिल्ली में 07 दिवसीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसके मुख्य अतिथि मा. मंत्री मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार श्री रमेश पोखरियाल निशंक होंगे। इसके अलावा सम्मान समारोह को मा. मंत्री सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार श्री प्रकाश जावड़ेकर तथा मा. राज्य मंत्री मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार श्री संजय धोत्रे सहित अन्य गणमान्यजनों द्वारा भी सम्बोधित किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि अरविन्दो सोसाइटी को ओर से जिलाधिकारी शम्भु कुमार को भी सम्मान समारोह के किसी एक सत्र को सम्बोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े आकांक्षात्मक जनपद बहराइच में शून्य निवेश के माध्यम से नये विचारों के साथ शिक्षकों, छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को प्रेरित करने के उद््देश्य से संस्था द्वारा ब्लाक संसाधन केन्द्र के स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। जिसके बहुत सार्थक परिणाम भी सामने आये हैं। जनपद में ‘‘शून्य निवेश नवाचार’’ के माध्यम से शिक्षा के स्तर में श्री अरविन्दो सोसाइटी द्वारा किये जा रहे प्रयासों में जिलाधिकारी शम्भु कुमार द्वारा अत्यन्त सराहनीय सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया है। जिसके लिए संस्था की ओर से प्रशिक्षक पंकज कुमार ने कलेक्ट्रेट चैम्बर में जिलाधिकारी से भेंट कर उन्हें ‘‘सर्टिफिकेट आॅफ आॅनर’’ तथा शिक्षक सम्मान समारोह के किसी एक सत्र को सम्बोधित करने हेतु निमंत्रण भेंट किया।
इस अवसर प्रशिक्षक पंकज कुमार ने जिलाधिकारी को बताया कि नई दिल्ली में आयोजित होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह में देश भर सेे 1000 से अधिक शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है। सम्मान समारोह में किसी एक जनपद से सर्वाधिक प्रतिभागियों की बात की जाये तो आकांक्षात्मक जनपद के सर्वाधिक 25 शिक्षकों को सम्मान समारोह में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। जनपद से सर्वाधिक शिक्षकों का चयन करने के लिए जिलाधिकारी श्री कुमार ने संस्था को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आशा व्यक्त की कि इससे जनपद के दूसरे शिक्षक भी प्रेरित होंगे और जनपद में शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार आयेगा।
रिपोर्ट - विबेक शुक्ल, जिला संवाददाता पी न्यूज चैनल बहराइच।

Post a Comment