संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान के बैनर तले देश भर के 400 शहरों के 1161 सरकारी
अस्पताल में साफ सफाई किया गया बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्म जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी
आज दिनांक 23 फरवरी दिन
रविवार को संत
निरंकारी सत्संग भवन मुंडेरा
बुजुर्ग में निरंकारी
संत समागम का
आयोजन किया गया
जिसमें हजारों की संख्या
में संत महात्माओं
ने भाग लिया
। इस अवसर
पर संत निरंकारी
चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा स्वच्छता
और वृक्षारोपण अभियान
के बैनर तले
देश भर के
400 शहरों के 1161 सरकारी
अस्पताल में साफ
सफाई किया गया
बाबा हरदेव सिंह
जी महाराज के
जन्म जयंती पर
भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी
गई। इसी कड़ी
में निरंकारी संत
महात्मा सत्संग भवन के
अंदर एवं बाहर
साफ सफाई किए।
संत समागम की
अध्यक्षता करते हुए
देवरिया के संयोजक
श्री बद्री विशाल
सिंह जी ने
कहा कि “संगत
करने से प्रभु
हृदय में वास
करते हैं | ऐसे भक्तों
का आदर सत्कार
करने पर मनुष्य
सुख की प्राप्ति
कर सकते हैं
| उन्होंने कहा कि
मनुष्य के
जीवन में सदैव
परिस्थितियों का उतार-चढ़ाव लगा रहता
है | परिस्थितियां ऋतु
की तरह बदलती
रहती हैं ऐसे
समय
में सुमिरन करने से
मनुष्य को सुख
प्राप्त होता है
| प्रभु का सुमिरन
जो भी व्यक्ति
करता है उसे
प्रभु सारे बंधन
से मुक्त कर देते
हैं”
|
इसी कड़ी में
रोहित जी ने,
किस ओर तेरी
मंजिल की ओर
जा रहा है
भजन प्रस्तुत कर
सभी भक्तों को
झूमने पर मजबूर
कर दिया | महात्मा
सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी
जी ने कहा
कि “जो अपने
माता-पिता की
रक्षा
अपने प्राणों की तरह
करता है उसके
पास चारों प्रदान
धर्म अर्थ काम
एवं मोक्ष प्राप्त
होते हैं” बहन
नेहा
सिंह जी ने
“आव संगत के
जानअ खुद के
पहिचानअ बड़ी महिमा
बा जग में
दातार के” भजन
प्रस्तुत
कर सभी को
भक्ति रस में
डुबो दिया | एक
महात्मा ने अपने
भजन “माटी के
बाटे इ मकान
गुमान
कौने बात के
करेलअ “ से सभी
को भावविभोर कर
दिया |
इसी अवसर
पर संत निरंकारी
चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान
में एक स्वैछिक
रक्तदान शिविर का आयोजन
किया गया जिसका
उद्घाटन श्री
बद्री विशाल सिंह जी
ने किया स्वैछिक
रक्तदान शिविर में 80 लोगों
ने रजिस्ट्रेशन कराया
और कुल 40
लोगों ने रक्तदान
किया | रक्तदान करने वालों
में मुख्य रूप
से निर्लेप सिंह,
संजय सिंह, मीना
यादव,
डा. आर पी
चौहान,शिवम् ,हरेन्द्र
यादव आदि रहे
|
रिपोर्ट - गोविन्द मौर्य





Post a Comment