
उत्तर प्रदेश में पिछले कई वर्षों से निस्वार्थ समाज सेवा में लगी संस्था "लिव फ़ॉर अदर्स" ने अब अपनी सेवाएं पूर्वोत्तर में भी प्रारम्भ करदी हैं । सेवाओं की पहली कड़ी के रूप में संस्था की अध्यक्ष श्रीमती ऊषा शुक्ला ने स्वयं आज दिनांक 18.01.2020 को अरुणाचल प्रदेश के Tirbin circle के दूर दराज स्थित Yegri गाँव मे मोदी सरकार के स्वच्छता अभियान को मजबूत बनाते हुए, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर ग्रामीणों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें 30 से ज्यादा ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया तथा संस्था से भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम करने का अनुरोध किया श्रीमती शुक्ला ने ऐलान किया कि आने वाले समय मे निश्चय ही संस्था प्रदेश के विभिन्न भागों में निशुल्क समाज सेवा करती रहेगी। विदित हो कि यह संस्था बिना किसी सरकारी सहायता व अनुदान के समाज सेवा का कार्य वर्षों से कर रही है।
DIGITAL DESK
Post a Comment