बहराइच/रिसिया- आज दि . 27 . 11 . 19 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु . अ . स . 326 / 19 धारा 302 , 201 Ipc से सम्बंधित अभि. नान्हे उर्फ रामसवांरे व ननकू पुत्रगण मुन्नालाल यादव निवासी ग्राम भैसहा थाना रिसिया जनपद बहराइच को रिसिया पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर अभियुक्तगणों द्वारा 06 वर्षीय बच्चा फरीद उर्फ सूरज यादव की गला दाब कर हत्या करने व बाद में गर्दन काटकर दि . 19 . 11 . 19 को बाग में छिपा देना स्वीकार किया गया।अभियुक्त रामसवारे के परिवार वालो द्वारा बच्चे का मुस्लिम होने के कारण विरोध किया जाता था जिसके कारण दोनों भाइयो ने आपस में बातचीत कर बच्चे की हत्या कर दी और अपने गाँव में गुम होने की बात फैला दी। दि . 24 . 11 . 19 को मृतक बच्चा के हाथ का टुकड़ा स्कूल के पास मिलने की सूचना मिली। छानबीन करने पर मृतक बच्चे के शरीर के टुकड़े ज्ञान सिंह के बाग ग्राम भैसहा में बरामद हुए । अभियुक्तगणों द्वारा घटना को स्वीकार करते हुए घटनास्थल से मृतक बच्चे की खून लगी नेकर बरामद कराई गयी।
बरामदगी - घटनास्थल से मृतक बच्च की नेकर
आपराधिक इतिहास- अभि . रामसवारे उर्फ नान्हे यादव निवासी भैसहा थाना रिसिया जनपद बहराइच।
1 . मु . अ . स . 392 / 15 धारा 354ख , 504 IPC व 30mSC / ST ACT व 7 / 8 पाक्सो एक्ट थाना रिसिया जनपद बहराइच।
2 . मु . अ . स . 878 / 15 धारा 110G CRPC थाना रिसिया जनपद बहराइच
3 . मु . अ . स . 326 / 19 धारा 302 , 201 IPC थाना रिसिया जनपद बहराइच।
अभियुक्तगण का नाम / पता - 1 - नान्हे उर्फ रामसवारे पुत्र मुन्नालाल यादव निवासी भैसहा थाना रिसिया जनपद बहराइच।
2 - ननकू पुत्र मुन्नालाल निवासी उपरोक्त।
पुलिस टीम का विवरण - SHO प्रेम प्रकाश पाण्डेय,
निरी . आर. पी . सिंह
HC. पुष्पेन्द्र सिंह
का . प्रदीप यादव
का . बीरेंद्र यादव

Post a Comment