Ads (600)

मीरजापुर। अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव मय हमराह के साथ गश्त/चेकिंग में मामूर थे कि जरिये मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर ट्रक से वध हेतु पशुओं को लादकर इलाहाबाद की तरफ से आ रहे है इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बथुआ तिराहा के पास चेकिंग की जाने लगी कुछ देर बाद एक ट्रक नं0- UP 70 BT 0699 आता दिखाई दिया पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा करने पर ट्र्क चालक ट्रक की गति तेज कर भगने लगा पुलिस टीम द्वारा पीछा करनें पर ट्रक चालक सहित दो लोग ट्रक को बरौधा कचार ओवर ब्रिज के पास छोड़ कर अंधेरे का फायदा उठाकर भग गये उक्त ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक में क्रूरतापूर्वक लादकर वध हेतु ले जाये जा रहे कुल 18 राशि गोवंश बरामद हुए इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली कटरा पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट-सूरज केशरी

Post a Comment