Ads (600)

कुशीनगर- नेबुआ नौरंगिया स्थानीय थानाक्षेत्र के नौरंगिया तिराहा स्थित नौरंगिया कर्बला की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात रहे सिपाही को महिलाओं के बीच घुस कर वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए अराजक तत्वों ने डंडा मार सर फोड़ दिया। भाग रहे सिपाही को मौके पर पहुचे  क्षेत्रीय विधायक ने सी एच सी  नेबुआ नौरंगिया भर्ती कराया जहाँ  से उसका इलाज संयुक्त जिला चिकित्सालय में जारी है।
उक्त गांव स्थित कर्बला पर दिन के 4 बजे के करीब 8 ताजिया सकुशल पहुच  गईं जिस पर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।इसी बीच एक पुलिसकर्मी भीड़ के बीच रहा। इसी बीच कुछ  उग्र युवकों ने महिलाओं के बीच  सिपाही के पहुँच वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए दौड़ा लिया और किसी वस्तु से प्रहार कर दिया जिससे सिपाही का सर फट गया।सिपाही को बचाने पहुँचे कुछ लोगो को भी उग्र युवकों का कोप भजन बनना पड़ा।भाग रहे सिपाही को सामने से आ रहे क्षेत्रीय विधायक ने अपनी निजी गाड़ी से सी एच सी नेबुआ नौरंगिया पहुचाया जहाँ सिपाही का इलाज  जारी है।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के मंडार विंदवालिया की तरह गश्त पर रहे एस ओ सुनील सिंह ने मौके पर पहुँच जांच कर स्थिति को सामान्य कराया।खबर लिखे जाने तक सिपाही का इलाज संयुक्त जिला चिकित्सालय में जारी है।
------------------------------------------
थाना प्रतिनिधि 
वीरेंद्र गुप्ता
 नेबुआ रायगंज कुशीनगर

Post a Comment