कुशी नगर बिना लाइसेंस के अबैध रूप से संचालित तान्या हॉस्पिटल के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग व रामकोला पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। टेकुआटार सिहोरवां टोला में टीम ने तान्या हॉस्पिटल ऐसी मिली, जिसके संचालक दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस हॉस्पिटल में भर्ती तीन मरीज संतोला देवी चकिया, अंजनी देवी बैदौली महुआडीह व नसीमा पुरैनी मुसहरी जिसका ऑपरेशन हुआ था उसको जिला अस्पताल भेजने के साथ ही विभाग ने उन्हें सीज कर अपना ताला जड़ दिया है। स्वास्थ्य महकमे की छापेमारी से निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप रहा।
प्रदेश सरकार और न्यायालय ने सख्त आदेश दे रखा है कि ऐसे हॉस्पिटल और पैथोलॉजी को चिन्हित कर उनके सीलिंग की कार्रवाई की जाए। इसे लेकर गुरुवार को सीएमओ डॉ हरिचरण सिंह के निर्देश पर डॉ परवेज आलम व डॉ. उमेशचन्द्र यादव के नेतृत्व में एक टीम नेे टेकुआटार तान्या हॉस्पिटल में चेकिंग की। हॉस्पिटल में कोई डाक्टर नही मिला न ही कोई प्रशिक्षित स्टाप मिला। न ही ओटी रूम मिला और न ही साफ़ सफाई न ही अग्निशमन कुल माने तो मरीजो के जिंदगी के साथ खिलवाड़ खेला जा रहा है। हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को जिला अस्पताल भेजने के साथ ही उसे सील कर दिया गया है। इसके बाद बाजार में अबैध रूप चला रहे मेडिकल स्टोर व क्लिनिको के संचालक दूकान बन्द कर फरार होगये।
टीम ने पुरे बाजार में गाड़ी दौड़ाया लेकिन सभी अस्पताल व मेडिकल स्टोर बन्द मिले।सीएमओ ने बताया कि जिले में जो अस्पताल या पैथोलॉजी बिना लाइसेंस के संचालित हैं, संचालक रजिस्ट्रेशन मानक पूरा करके विभाग से लाइसेंस हासिल कर लें। टीम की यह छापेमारी आगे भी जारी रहेगी।
इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर टीम के प्रभारी ने कहा कि किसी भी हालत में अबैध अस्पताल या मेडिकल स्टोर व पैथालॉजी,अल्ट्रासाउंड नही चलेंगें।
--------------------------------------------------------------------------------
वीरेंद्र गुप्ता ,
नेबुआ रायगंज
कुशीनगर
Post a Comment