Ads (600)

 बहराइच।  सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बौंडी में सीतापुर आंख अस्पताल के सौजन्य से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के आयोजक महसी विधानसभा के बहुजन समाज पार्टी के प्रभारी दिनेश कुमार शुक्ल(एडवोकेट) रहे।

 उन्होंने बताया कि शिविर में क्षेत्र के लगभग 1200-1300 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमे से 400 मोतियाबिंद के मरीजों को चिन्हित कर उन्हें निशुल्क ऑपरेशन कराने की व्यवस्था कराई गई है।

इन मरीजों का सीतापुर आंख अस्पताल में निशुल्क वाहन, निशुल्क भोजन, निशुल्क नाश्ता के साथ निशुल्क ऑपरेशन करवाया जाएगा। जिन मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया उन्हें सभी सुविधाएं व चश्मा वितरित किया गया।

इस दौरान नेत्र चिकित्सक डॉ सुरेंद्र, दिवाकर मिश्र, संतोष कुमार, अवध किशोर, मोहित, आरती, मोहिनी, विवेक शुक्ला,  मधुकर पांडेय, गुरुशरण तिवारी, साकेत भूषण तिवारी, प्रदीप मिश्र, उमेश्वर पांडे, अशोक तिवारी आदि मौजूद रहे।



रिपोर्ट- विबेक शुक्ल, जिला संवाददाता पी न्यूज बहराइच।

Post a Comment