बहराइच- बेसिक शि० योजना के अन्तर्गत कार्यरत शिक्षा मित्रों का माह जुलाई का मानदेय भुगतान हेतु भेज दिया गया।
जिले में सर्वशिक्षा योजना के अन्तर्गत कार्यरत असमायोजित शिक्षा मित्रों का भी मानदेय भुगतान हेतु बैंक भेजा गया।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत समायोजित शिक्षा मित्रों का मानदेय बुधवार को भुगतान हेतु भेजा जायेगा। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश श्रीवास्तव ने प्रेस नोट जारी कर दी उन्होंने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एस के तिवारी ने प्रान्तीय प्रवक्ता / जिलाध्यक्ष बहराइच शिव श्याम मिश्र को फोन करके जानकारी दी ।
प्रान्तीय प्रवक्ता ने कहा कि संगठन मानदेय भुगतान के लिए प्रयासरत है और इस सप्ताह सम्भवतः मानदेय का भुगतान हो जायेगा आगे से इस प्रकार का विलम्ब न हो इसके लिए संगठन कार्यालय के सम्पर्क में है और शीघ्र ही नीतियों में परिवर्तन करायेगा और जिस भी दिन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सम्मानित खण्डशिक्षा अधिकारियों की विभागीय बैठक लेंगे उसी दिन मा0प्रान्तीय प्रवक्ता जी खण्ड शिक्षा अधिकारियों से मानदेय सूची प्रेषण में अकारण विलम्ब में सुधार लाने को कहेंगे और बीएसए महोदय के समक्ष ससमय मानदेय भुगतान हेतु संगठन का प्रस्ताव रखा जायेगा।
रिपोर्ट। विबेक शुक्ला, जिला संवाददाता पी न्यूज चैनल बहराइच।

Post a Comment