मीरजापुर। जीआरपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 65 ग्राम नशीले पाउडर के साथ झपट्टा मार गैंग के दो शातिर चोर जो की ट्रेनों में चोरी की घटना को बखूबी अंजाम देते थे आखिरकार जीआरपी पुलिस के गिरफ्त से बच नहीं पाए।उच्चाधिकारी के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जीआरपी मीरजापुर के प्रभारी निरीक्षक उदय शंकर कुशवाहा के नेतृत्व में उ०नि० दीना नाथ यादव , कां० रवीन्द्र कुशवाहा , कां० आनन्द रॉव , कां० राकेश कुमार खरवार , हे०का० श्याम लाल यादव,थाना जीआरपी मीरजापुर, के द्वारा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की जा रही थी इस दौरान रेलवे स्टेशन मीरजापुर के प्लेटफार्म नंबर 1 के पश्चिमी छोर के पास से बहद थाना जीआरपी मीरजापुर पर दो शातिर किस्म के पेशेवर अपराधी जो चलती ट्रेन ,प्लेटफॉर्म पर यात्रियों का सामान आदि चोरी करने व मोबाइल छीन लेने में माहिर हैं गिरफ्तार किया गया जिनका नाम क्रमशः 1 रवि कुमार बिन्द पुत्र उमाशंकर बिन्द नि0 ग्राम ककरहवा सोहता महुअरिया थाना को0कटरा जिला मीरजापुर उम्र 34 वर्ष 2 कन्हैयालाल सोनकर पुत्र भोनू सोनकर नि0 ककरहवा नई बस्ती थाना को0 कटरा जिला मीरजापुर उम्र 28 वर्ष है। अभियुक्त रवि कुमार बिन्द के कब्जे से 60 ग्राम नशीला पाउडर अल्प्राजोलम, व मु०अ०सं० 118/19 धारा 380,411 आईपीसी से, 430रु० नगद, व मु०अ०सं० 29/19 धारा 380,411 आईपीसी से एक अदद एम आई कम्पनी का मोबाइल कीमती 12000/- बरामद हुआ। अभि० कन्हौय लाल सोनकर के कब्जे से 65 ग्राम नशीला पाउडर अल्प्राजोलम व मु०अ०सं० 118/19 धारा 380,411 आईपीसी से संबंधित 500 रु० नगद व मु०अ०सं० 95/19 धारा 380,411 आईपीसी से सम्बंधित एक अदद जीयूनी कम्पनी का मोबाइल कीमती 14000/- बरामद हुआ। अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया ।
रिपोर्ट-सूरज केशरी
Post a Comment