Ads (600)

बहराइच :  बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के संगठन कोषाध्यक्ष रमेश मिश्रा ने किया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रमेश मिश्रा जी ने कहा कि संगठन अपने कार्यकर्ताओं को पुनः जुझारू बनाने के लिए अपने हक की लड़ाई में तन्मयता से जुटने के लिए संगठन फिर से धार देने के लिए यह समीक्षा बैठक की जा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन अब फिर से अपने हक की लड़ाई में जुटेगा और उसे लेकर ही रहेगा इसके लिए संगठन को चाहे जो करना पड़ेगा। कार्यक्रम को प्रदेश प्रवक्ता/जिला अध्यक्ष शिवश्याम मिश्र ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के हर जनपद में समीक्षा बैठक करने के बाद संगठन अपने विभाग के मंत्री मा. अनुपमा जासवाल जी का कार्यक्रम जनपद गोण्डा में कराने का काम करेगा और प्रयास होगा कि मंत्री जी शिक्षामित्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कोई अच्छा निर्देश विभाग को जारी कर दें। उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षामित्रों के हित के लिए हमेशा तैयार रहा है और रहेगा। कार्यक्रम का संचालन प्रवीन तिवारी ने किया। इस अवसर पर मण्डलीय प्रवक्ता प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, राजेश सिंह, रिजवान अली, मो. सलीम, त्रिप्ती सिंह, पुष्पा श्रीवास्तव, विनोद तिवारी, जनपद श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष निर्मल शुक्ला,


रिपोर्ट - दुर्गेश श्रीवास्तव 
जिला संवाददाता पी न्यूज चैनल

Post a Comment