Ads (600)

अहरौरा। स्थानीय क्षेत्र में स्थित शक्तिपीठ माँ भण्डारी देवी पर सावन के रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा परिसर पटा रहा, हजार लोगों की भीड़ पहाड़ के ऊपर नीचे मेले का सोभा बड़ा रही था।श्रावण मास में लगने वाला मेला पूरा एक महीने तक लोगो का आवाजाही लगा रहता है।रविवार और मंगलवार को विशेष रूप से लोग यहाँ पूजन करने पहुँचते है।श्रद्धालुओं को मानना है कि माँ भण्डारी गरीब,दुखियारी, बाँझ सबकी झोली खुशियों से भरती है और जब मन्नत पूरा होता है तो लोग तनमनधन तीनो से माँ की सेवा करते हैं ।माँ से लोगो का आस्था इस कदर होता है कि धूप में सैकड़ो फ़ीट लंबे लाइन में लगकर श्रद्धालु माँ के दर्शन को लालायित रहते हैं।दिन व दिन माँ से भक्तों का आस्था बढ़ता देख प्रशासन के द्वारा उचित व्यवस्था किया गया है।अहरौरा शक्तिपीठों में अपना अहम स्थान रखती हैं। श्रद्धालुओं को कोई अशुविधा न हो इसलिए महिला कांस्टेबल सहित कई पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।जाम की स्थिति न बने ऐसे में वाहनों को मंदिर के पीछे वाले रास्ते से डायवर्सन किया गया है।हर साल की उपेक्षा इस साल पुलिस व्यवस्था और चुस्त कर दी गयी हैं,अबतक कोई उचक्कागिरी का मामला संज्ञान में नही आया। है ।मंदिर के पुजारी और अन्य लोग मेला सफलता का श्रेय स्थानीय पुलिस  को दे रहे हैं।

रिपोर्ट सूरज केशरी

Post a Comment