Ads (600)



मीरजापुर। उच्चाधिकारी के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जीआरपी मीरजापुर  प्रभारी निरीक्षक श्री उदय शंकर कुशवाहा के नेतृत्व में उ0नि0 गिरजाशंकर यादव मय हमराह ,कास्टेबल मूलचन्द्र सिंह पटेल , कां0 साहबलाल यादव,  चौकी जीआरपी चोपन थाना जीआरपी मीरजापुर के द्वारा मुखबिरी सूचना पर की मु0अ0सं0 103/19 धारा 379,आई0पी0सी0 से सम्बंधित मोटरसाइकिल ओबरा स्टेडियम के पास एक ब्यक्ति लेकर खड़ा है अगर जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है।इस सूचना पर उक्त उ0नि0 मय हमराह के बिल्ली रे0स्टेशन से ओबरा स्टेडियम के गेट के पास से उक्त मुकदमे से सम्बंधित मोटरसाइकिल UP64 E 8473 मय अभियुक्त प्रवीण दुबे पुत्र कृष्ण कान्त दुबे ग्राम बकरिहवाँ थाना बीजपुर जिला सोनभद्र उम्र 20 वर्ष के कब्जे से बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त सक्रिय अपराधी है जो अपने आर्थिक भौतिक लाभ हेतु चोरी करता है। जिसकी गिरफ्तारी से निश्चित रूप से अपराध में कमी आएगी गिरफ्तार अभियुक्त को बरामदगी के आधार पर पूर्व में पंजीकृत अभियोग के सुसंगत धाराओं में जेल भेजा दिया गया।

रिपोर्ट -सूरज केशरी

Post a Comment