युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा कुशीनगर के खड्डा ब्लॉक पर ब्लॉक पंचायत हाल में बी. डी. ओ. श्री विनय कुमार द्विवेदी की निगरानी में युवक एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल कूद का पुरस्कार देकर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष राज्य युवा कल्याण परिषद श्री विभ्राट चंद कौशिक जी रहे। श्री कौशिक ने खेल कूद पर अत्यंत बल देते हुए कहा कि, ग्रामीण क्षेत्रों में खेल कूद की प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। यह कार्य महिला मंगल दल और युवा मंगल दल मजबूती से कर सकते हैं। उन्होंने परंपरा गत खेलों पर भी जोर दिया, फुटबॉल, बालीबाल खेलों को आवश्यक बताते हुए कहा कि इससे शरीर स्वस्थ रहता है। मांस पेसिया भी दुरुस्त रहती हैं
विभ्राट चंद कौशिक, इस कार्यक्रम में उपस्थित विधायक श्री जटाशंकर त्रिपाठी जी से खड्डा क्षेत्र में सरकारी खाली जमीन की मांग की, जहाँ पर स्टेडियम तैयार किया जा सके।
महिला मंगल दल की 25 महिलाए एवं युवा मंगल दल के 30 सदस्य को खेल का सामान दे कर सम्मानित किया गया जिन्हें फुटबॉल ,बालीबाल, जाली आदि सामाग्री देकर मनोबल बढाया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय कल्याण अधिकारी भी सामिल हुए।
दिलीप कुमार भारती
पी न्यूज़
जिला रिपोर्टर कुशीनगर
Post a Comment