मिर्जापुर- मड़िहान सन्तनगर चौकी क्षेत्र के राहकला( घोघिया) गांव में विवाहिता की हुई मौत। प्राप्त जानकारी अनुसार विवाहिता मंजू उम्र 22 वर्ष पत्नी श्यामबाबू चौहान शनिवार को घर में ही सिन्दूर का सेवन कर ली व देखते ही देखते विवाहिता की हालत गम्भीर होने लगी तो परिजन आनन फानन में निजी वाहन से इलाज हेतु मण्डलीय अस्पताल ले गये जहाँ इलाज के दौरान रविवार को विवाहिता की मौत हो गयी। मृतका का मायका पवारी थाना खीरी जनपद प्रयागराज है। विवाहिता के मौत की खबर दूरभाष पर मृतका के मायके वालों को सूचना दिया जिस पर मृतका के मायके वालों ने भागकर अस्पताल पहुँचे जहाँ बेटी को मौत पाकर पिता सुखदेव सिंह शव को लिपटकर रोने लगे ।बताया जाता है कि अभी मई 2018 में ही शादी हुई थी जिसमें विवाहिता के परिजनों ने समयानुसार दहेज व समान आदि देकर धूमधाम से शादी की रस्में भी पूरा किया था कि तब तक शनिवार को विवाहिता मौत के गाल में समां गयी। मृतका के परिजनों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुये बताया कि कई दिनों से ससुराल वालों द्वारा विवाहिता का उत्पीड़न किया जा रहा था जिससे तंग आकर विवाहिता ने यह कदम उठाई मृतका के पिता ने पुलिस से कार्यवाही की मांग किया । इस सम्बंध में चौकी प्रभारी सन्तनगर नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत हुई है जिसमें शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है रिपोर्ट आने पर ही पता लगेगा कि मौत कैसे हुई है जिस पर आगे की कार्यवाही किया जायेगा।
रिपोर्ट-सूरज केशरी
Post a Comment