Ads (600)

मीरजापुर- थाना कोतवाली शहर के चौकी फतहां अंर्तगत पुलिस अधीक्षक आवास के पास मोटर साईकिल सवार बिहारी लाल गुप्ता पुत्र किशोरी लाल गुप्ता निवासी फतहां थाना कोतवाली शहर मीरजापुर जिनकी मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर पलट गई थी और हेलमेट न लगाने के कारण उनके सिर में  गंभीर चोट आयी थी पास मे ही मौजूद कार्यालय युपी 100 मीरजापुर में तैनात उ0नि0 राकेश कुमार सिंह व का0 सुनील यादव द्वारा तुरंत घायल को अपने युपी 100 वाहन से उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया और उनके परिजनों को सूचित किया गया। मौके पर मौजूद आमजन द्वारा पुलिस के इस कार्य की सराहना की गयी।

रिपोर्ट-सूरज केशरी

Post a Comment