मीरजापुर। सघन टीबी रोगियों की तलाश में टीम विजयपुर सरोई पहुंची
मीरजापुर- टीवी क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला मीरजापुर क्षय रोग अधिकारी डॉ एल,एस, मिश्रा ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर क्षेत्र मैं स्थित गांव कलना,विजयपुर, सर्रोई, बलापुर आदि गांव में पहुंचकर सघन टीम रोगी खोजो अभियान में लगे सदस्यों के कार्यों की समीक्षा की। डॉक्टर एल एस मिश्रा द्वारा ग्रामीणों को टीवी रोग तथा उसके उपचार के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ एल, एस मिश्रा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार एवं चिकित्साअधिकारी डॉ रत्नाकर मिश्रा ने टीम के सदस्यों को निर्देश दिया कि घर घर जाकर टीवी रोग के समस्त लक्षण से परिचित कराएं तथा साथ ही सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली नि:शुल्क सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान करें।इस अवसर पर मनीष श्रीवास्तव पुष्पेंद्र सिंह आदि रहे,
रिपोर्ट- केशरी
Post a Comment