Ads (600)

बहराइच- लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 हेतु कृषि उत्पादन मण्डी समिति परिसर सलारपुर, बहराइच में 23 मई 2019 को सम्पन्न होने वाली मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से तैनात किये गये सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस आफिसर्स के साथ मण्डी परिसर में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का आहवान्ह किया कि मतदान की भांति मतगणना कार्य को भी बखूबी सम्पन्न करायें। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारी पूरी तरह से तटस्थ रहते हुए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार अपने उत्तरदायित्यों का निर्वहन करेंगे। डा. ग्रोवर ने कहा कि कोई भी मतगणना कार्मिक कोई ऐसा कार्य या आचरण नहीं करेंगे जिससे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लागू आदर्श आचार संहिता प्रभावित हो। 

रिपोर्ट- विवेक शुक्ल, पी न्यूज बहराइच। 

Post a Comment