बाराबंकी- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति पर सपा युवजन सभा के अध्यक्ष विकास यादव ने तेज प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू को राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनीत किया गया है।
विधान सभा रामनगर के मढ़ना निवासी समाजसेवी हरिहर सिंह के बेटे तेज प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू समाजवादी पार्टी में रहकर विधान सभा रामनगर में मजबूती के साथ सक्रिय है। विगत ब्लाक प्रमुख चुनाव में अपने खास का पर्चा दाखिल करके निर्विरोध चुनाव जीत लिया था। प्रमुख प्रतिनिधि तेज प्रताप के मनोनयन से युबाओ में काफी खुशी का माहौल है। राजेश यादव एमएलसी राकेश वर्मा अयाज भाई अध्यक्ष तबरेज आशीष आर्यन संतोष अवस्थी उमेश सिंह दद्दू सिंह चंद्रदेव सिंह टिल्लू सिंह आदि। ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कर आतिशबाजी फोड़ कर खुशी का इजहार किया । इस बाबत मनोनीत राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि वह युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आभारी है। वह नवजवानो को पार्टी से जोड़ कर उनकी उम्मीदों को पंख लगाऊंगा।
रिपोर्ट : - निजामुद्दीन हाशमी
Post a Comment