Ads (600)

अयोध्या - मामला थाना क्षेत्र हैदरगंज के अंतर्गत सराय मनोधर निवासी 16 वर्षीय दलित नाबालिक अंकुर पुत्र कालीचरण को उसके ही घर से दो सिपाही चोरी की मोटरसाइकिल कहते हुए ठेले पर लादकर थाने भेज दिया और अंकुर को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा कर थाने ले गए जहां पर नाबालिक को मारपीट कर चोरी कुबूल कर आते रहे कामयाब ना होता देख पुलिस ने 2000 रुपए की मांग किया अंकुर के चाचा ने कहीं से उधार 1500 रुपए लाकर पुलिस को दिया तब कहीं जाकर देर रात में अंकुर को बाइक सहित पुलिस ने छोड़ा ताज्जुब की बात तो यह है कि इस दौरान कोतवाल हैदरगंज नाबालिग दलित लड़के को चोर चोर कह कर गाली देते रहे जबकि इसी थाना क्षेत्र में थरिया ग्राम सभा में विद्युत मोटर चोर को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा था कोतवाल हैदरगंज आलोक वर्मा ने यह कहते हुए छोड़ दिया कि कोई तहरीर नहीं मिली है,इसी के बाद ही, जाना बाजार के बीकापुर मोड़ के पास दो बाइक सवार चार युवकों को पुलिस ने पकड़ा था, जिसमें से एक युवक को अवैध असलहे और कारतूस के साथ जेल भेज दिया,बाकी तीनों को छोड़ दिया ,जबकि चारों युवक संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए थे,इस बिषय पर जब कोतवाल आलोक वर्मा से पूछा गया तो उन्होने सारे मामले को बताया निराधार।

रिपोर्ट- सुरेश कुमार मिश्र

Post a Comment