सफदरगंज/बाराबंकी- अचानक सामने गाय आ जाने के कारण चालक ने स्कार्पियो में तेज ब्रेक मारी। असंतुलित होकर गाड़ी सड़क से पलटते हुए खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि मां बेटी गंभीर रूप से घायल है।
सड़क हादसा लखनऊ अयोध्या हाईवे पर सफदरगंज थाना क्षेत्र में हुआ। बुधवार देर शाम गोरखपुर जिले के बजरंग नगर निवासी 35 वर्षीय मानवेंद्र सिंह अपनी पत्नी तृप्ति सिंह, 3 साल के पुत्र दर्श और 7 साल की बेटी परी के साथ लखनऊ जा रहे थे। लखनऊ में उनके साले के यहां पुत्र जन्म होने के कारण पूजा का आयोजन था। सफदरगंज थाना क्षेत्र में बघेला मोड़ के पास अचानक सामने गाय आ जाने के कारण मानवेंद्र ने स्कॉर्पियो में तेज ब्रेक मारी। जिससे स्कॉर्पियो असंतुलित हो गई और पलटते हुए खाई में जा गिरी। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर मानवेंद्र सिंह और उनके पुत्र दर्श को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि मां बेटी गंभीर रूप से घायल है। सूचना पाकर गोरखपुर लखनऊ से पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्टर:- निजामुद्दीन हाशमी,

Post a Comment