Ads (600)

बाराबंकी/त्रिलोकपुर- 
खोटा सिक्का जो समझते थे मुझे, 
आज मैं उनका ध्यान तोड़ आया हूँ। 
जिंदगी की राहों में सफ़र लम्बा था मेरा, 
इसलिए क़दमों के निशान छोड़ आया हूँ।।

जी हाँ हाथों में तिरंगा लेकर इंडियन एयर फोर्स का हौसला अफजाई करते इस छोटे से गांव के बच्चे, बूढ़े, जवान सब सड़को पर थे। कोई अबीर गुलाल उड़ा कर तो कोई आतिशबाजी फोड़ कर भारतीय फौज जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगा रहा था। वहीं बैंड बाजे की धुन पर नाचते गाते जश्न में डूबे युवा दुनिया वालो से कह रहे थे उनके आंगन में ....कदमो के निशान छोड़ आया हूँ।

थाना जंहागीराबाद के दतौली गांव में शाम को गज़ब का उत्साह, और जोश देखने को मिला यहां न कोई हिन्दू था न कोई मुसलमान सड़को उतरे सब भारतीय रंग में रंगे थे। दतौली गांव से कोल्ड स्टोर तक तिरंगा जुलुश निकाल कर एकता का मैसेज देते हुए फौज की खूब हौशला अफजाई की। अनुज वर्मा "कक्की" अमर सिंह की अगुवाई में एक दूसरे को मिठाई खिलाने के साथ राहगीरों का मुह मीठा कराया गया।

रिपोर्टर:- निजामुद्दीन हाशमी, 
पी न्यूज़ बाराबंकी;

Post a Comment