Ads (600)

एक वर्षीय मासूम को पिता ने धारदार हथियार से काटा हमले में पत्नी व तीन अन्य बच्चे गम्भीर रूप से घायल...

   फतेहपुर, बाराबंकी। थाना घुंघटेर अन्तर्गत आज सुबह एक वहशी व्यक्ति ने अवैध सम्बन्धों की शंका को लेकर अपनी पत्नी और चार मासूम बच्चों के ऊपर धारदार हथियारों से हमला किया। जिसमें एक वर्षीय मासूम बालक की मौके पर मौत हो गयी। जबकि गम्भीर रुप से घायल महिला और तीन मासूम बच्चों को जिला अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है। जहां पर सभी की हालत गम्भीर बनी हुई है।

   घटना को अंजाम देने के बाद वहशी व्यक्ति ने भी जहर खाकर आत्महत्या का असफल प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, थाना घुंघटेर क्षेत्र के ग्राम कोडरा मजरे जमुआ निवासी लवकुश यादव पुत्र रामभजन यादव अपनी पत्नी 37वर्षीय शिवपाली व 9 वर्षीय बेटा उमाशंकर, 6वर्षीय चन्दन, 3वर्षीय रमाकान्ति व एक वर्षीय बृजकिशोर के साथ में रहता था। लवकुश नशे का आदी था और आयेदिन शराब के नशे में आ करके अपनी पत्नी और मासूम बच्चों को मारता पीटता था। जिसके कारण पूरा परिवारिक वातावरण दूषित था। आज प्रातः करीब 4 बजे जब शिवपाली अपने चारों मासूम बच्चों के साथ में गहरी नींद में सो रही थी तो इसी बीच वहशी लवकुश यादव ने घर में रखा धारदार हथियार उठाया और सोते समय अपनी पत्नी और चारों मासूम बच्चों के ऊपर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से सो रहे मासूम बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। ताबड़तोड़ हमले करने के बाद लवकुश वहां से फरार हो गया। इधर जब ग्रामीणों ने मासूम बच्चों की चीख पुकार सुनी तो वह लोग लवकुश के घर पहुंचे तो खून से लथपथ शिवपाली और उनके बच्चों को देखकर सभी लो सन्न रह गये। ग्रामीणों ने इसकी सूचना घुंघटेर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने गम्भीर रुप से घायल शिवपाली और उनके बच्चों को पहले सीएचसी फतेहपुर ले गये जहां पर डाक्टरों ने एक वर्षीय बृजकिशोर को मृत घोषित कर दिया और सभी घायलों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया।  वहीं दूसरी तरफ सुबह जब लवकुश का शराब का नशा उतरा तो उसने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। वह बेहोशी की हालत में घर के बाहर पड़ा हुआ मिला तो ग्रामीणों ने उसको भी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी ने लवकुश को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और मृत बृजकिशोर लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। घटना के बारे में लवकुश के पिता रामभजन यादव ने बताया कि उसका बेटा नशे का आदी था और आयेदिन कोई काम न करके अपनी पत्नी और बेटे को मारता पीटता था। कुल मिलाकर कलयुगी पिता के हमले से मासूम की मौत की खबर जिसने भी सुनी सभी लोग यह कहने को मजबूर हो गये कि भगवान किसी को इस तरह का पिता न दे। वहीं दूसरी तरफ इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक के पीआरओ का कहना था कि अभी किसी ने तहरीर नही दी है। इसलिये कोई मुकदमा नही दर्ज किया गया है। मृतक की मां या घर का कोई अन्य सदस्य थाने में तहरीर देता है तो मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही की जाएगी ।
 
रिपोर्टर- निजामुद्दीन हाशमी

Post a Comment