Ads (600)

बहराइच: रामगाव की सहारा इंडिया परिवार फ्रेंचाइजी कार्यालय राम गांव 4652 के एफसी मैनेजर मोहम्मद शमशाद खान की अगुवाई में सहारा बैक के सदसयो ने कैडल मार्च निकालकर दो मिनट का मौन रखकर पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी। रामगाव की सहारा इंडिया परिवार फ्रेंचाइजी से कैंडल मार्च निकालते हुए नेवादा मोड पर पहुंचे ।इस मौके पर अखिलेश कुमार सिंह, राम रूप सिंह, बबलू साहू , संजय कुमार यादव, सुशील कुमार  कलामुद्दीन, तौसीफ अहमद अखिलेश मौर्या, पंकज आर्य नीरज सिंह आदि साथी उपस्थित रहे सहारा का  समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।

सीआरपीएफ जवानों पर कायराना आतंकी हमले के बाद लोगो मे पाकिस्तान के प्रति काफी आक्रोश है।बुधवार की सुबह जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने के बाद बहराइच  में जगह जगह  गाँवो  से गलियों व सड़को पर खासा आक्रोश दिखाई दिया। सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला दहन किया,और सरकार से इस घटना पर सख्त कदम उठाने की मांग भी की गई और सहारा सदसयो ने शहीदों को श्रद्घांजलि दी अंत मे दो मिनट मौन रखा गया। थाना रामगाव के उपनिरीक्षक सुरेन्द्र  प्रताप व धर्मेन्द्र सिहं भी कैंडल मार्च मे शामिल हुए धर्मेंद्र सिंह ने भी पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की।

सहारा सदस्य अखिलेश सिहं ने कहा कि  वीर सपूतों हम शर्मिंदा है तुम्हारे कातिल अभी जिंदा है हमे सान्तवना नही खून का बदला खून चाहिए के जोरदार नारे लागए गये।

दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव, जिला संवाददाता पी न्यूज बहराइच

Post a Comment