Ads (600)

बहराइच- पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाये गये अभियान में अवैध कार्यो की रोकथाम हेतु टीम गठित करके अभियान को सफल बनाने हेतु दिये गये निर्देश के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) रबीन्द्र सिंह, व क्षेत्राधिकारी महोदय महसी के निर्देशन में थानाध्यक्ष  ब्रह्मानन्द सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित टीम को गश्त के दौरान मुखविर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग चिल्हरिया पुल पर अवैध कच्ची शराब लिये जा रहे है  मुखविर की सूचना पर विश्वास कर चिल्हरिया पुल के पास दविश दी गई । दबिश के दौरान अभियुक्त 1.नसरूद्दीन पुत्र इद्रीश निवासी सोहरवा थाना रामगांव जनपद बहराइच 2.सहाबुद्दीन पुत्र घसीटे  निवासी सोहरवा थाना रामगांव जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया । जिस सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर  मु0अ0सं0 46/19   धारा 60 EX ACT पंजीकृत किया गया । एस0ओ0 श्री ब्रह्मानन्द सिंह उ0नि0 गजराज यादव  व जनपद बहराइच   हे0का0 अखलाख अहमद थाना रामगांव जनपद बहराइच.

दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव -जिला संवाददाता पी न्यूज बहराइच

Post a Comment