Ads (600)

 सामान्य वर्ग को आरक्षण देने का विधेयक 48 घंटे में बिना किसी कमेटी या जांच के लागू कर दिया

   लखनऊ। अक्सर अपने ही सरकार के खिलाफ बोलने वाले मंत्री ओमप्रकाश राजभर एक बार फिर चर्चा में हैं, आपको बता दें कि बुधवार को उन्होंने फिर एक बयान दिया है और दावा किया है कि सपा-बसपा ज्यादा भ्रष्ट हैं योगी सरकार साथ ही उन्होंने कहा कि अपने पाप धोने के लिए अब कुम्भ स्नान कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं कि मंत्री राजभर अपने सरकार के खिलाफ बोले हों, इससे पहले भी कई बार सरकार  खिलाफत करते हुए विवादित बोल चुके हैं।
   बलिया के एक भाषण में बुधवार योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा किसपा और बसपा सरकार की तुलना में चार गुना अधिक भ्रष्टाचारी हैं, और अब पाप धोने के लिए कुम्भ स्नान कर रहे हैं। आपको बता दें किप्रयागराज में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों द्वारा गंगा स्नान किये जाने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मंत्रिपरिषद सदस्य कुम्भ में अपना पाप धोने के लिये गये थे, जनता से वादाखिलाफी भी पाप है. इसी को धोने का काम योगी सरकार के मंत्रियों ने किया है। उन्होंने कहा कि' आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग को आरक्षण देने का विधेयक 48 घंटे में बिना किसी कमेटी या जांच के लागू कर दिया गया, लेकिन पिछड़ों में जो गरीब हैं उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया।  बीजेपी को अपना वायदा पूरा करना चाहिये। उनसे पूछा गया कि क्या वह भविष्य में कैबिनेट की बैठकों में शामिल होंगे इस पर उन्होंने कहा कि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि राज्य सरकार उनकी मांग पर क्या रूख अपनाती है

Post a Comment