Ads (600)

थाना हैदरगंज प्रभारी आलोक वर्मा ने यह साबित कर दिया की आपराधी पुलिस की ग्रिफ्त से दूर नहीं


  हैदरगंज- तारुन अयोध्या*हैदरगंज पुलिस टीम ने एक शातिर लुटेरों को क्रिकेट का खेल बंद करवाकर पकड़ लिया, पकड़े गए लुटेरे के पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है, लुटेरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या ने 25 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा भी कर दी है,

   जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों को बताया कि हैदरगंज थाने में 15 जून 2018 को पारा हथिगो गांव के पास एक व्यक्ति से तीन बाइक सवार युवकों ने सोने की चैन लूट लिया था, इस लूट में शामिल एक युवक राजेश वर्मा पुत्र अमर नाथ वर्मा निवासी मान का पूरा थाना हैदरगंज की तलाश पुलिस कई दिनों से कर रही थी, बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर थाना तारुन के अंतर्गत एक गांव कनकपुर मझौली में क्रिकेट टीम के भेष में प्रभारी थाना अध्यक्ष आलोक वर्मा एसआई अनुपम मिश्रा ऐसआई सचिंद्र कुमार भीम सिंह श्याम बिहारी गुजरात सिंह ओमकारेश्वर मोटरसाइकिल द्वारा पहुंच गए, कुछ देर क्रिकेट खेलने का विश्वास दिलाते हुए पुलिस को मुखबिर के द्वारा बताए गए राजेश वर्मा को मैदान की तरफ आता देख क्रिकेट खिलाड़ियों के भेष में पुलिस टीम अलर्ट हो गई, और राजेश के पास पहुंचते ही ग्रिफतार कर लिया ,तलाशी के दौरान राजेश के पास एक 315 बोर का कट्टा और एक कारतूस बरामद हुई राजेश के ऊपर हैदरगंज थाने में 6 मुकदमा रौनाही थाने में 3 मुकदमा दर्ज है ,वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या ने राजेश वर्मा को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए इनाम देने का ऐलान कर दिया ,
रिपोर्टर-सुरेश कुमार मिश्र

Post a Comment