Ads (600)

बाराबंकी- केंद्र सरकार की मदरसा आधुनिकीकरण योजना (एसपीक्यूईएम) सियासत की चक्की में गेंहू की तरह पीसी जा रही है । नतीजा ये है कि 66 माह से टीचरों को मानदेय नही मिल पाया है। अब वह बड़े कर्जदार बनकर मुफलिसी के आंगन में खड़े सैकड़ो कर्मी आज भूखों मरने पर मजबूर है। इस योजना के लोग उस वक्त खुशी से झूम उठे थे जब भाजपा ने अपने घोषणा पत्र एलान किया था कि एक हाथ मे कम्प्यूटर और एक हाथ मे कुरान देखना चाहते है। 

*21 साल पुरानी है योजना*

1993 की अटल सरकार में मानव संसाधन मंत्री रहे मुरली मनोहर जोशी ने इस मकसद से योजना बनाई थी कि मदरसों में दीनी तालीम के साथ आधुनिक विषय मैथ, अंग्रेजी, हिंदी, विज्ञान भी पढ़ाई जाए ताकि मदरसों के बच्चे भी बाहरी दुनिया से रूबरू हो सके । शिक्षक मो. इब्राहिम, सोहेल, सफीक, कहते है कि वक्त के साथ इस योजना पर राजनीति की तलवार चलती गयी । भाजपा हटी तो कांग्रेस ने मनमानी की अब भाजपा ध्यान देने किं जगह इसे मिटाने पर आमादा हो गयी। 

*जनपद में 178 मदरसों में 390 टीचर*

बाराबंकी जनपद में जंहा ये योजना लागू है वह 178 मदरसे है। जिसमे 390 टीचर नियुक्त है। खास बात ये है कि इस योजना में 40% गैर मुस्लिम टीचर मदरसों में तैनात है। मानदेय भुकतान में विभाग ने लाट सिस्टम बनाया है। लाट नम्बर 273 वालो को 66 माह 456 वालो को 54 माह से और 1506, 672, 2108,849,1891 लाट वाले को 36 माह के अलावा 1446 वाले टीचरों को 38 माह से मानदेय नही दिया गया है। यूपी में 8554 मदरसों में 25 हजार 5 सौ टीचर नियुक्त है। जो पूरी तरह टूट कर बिखर चुके है।

*टीचरों का फूटा आक्रोश*

सोमवार को जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ो टीचरो ने कचहरी से रूड मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुच कर ज्ञापन दिया । इसकर बाद विकास भवन पहुच कर जिला अल्पशंख्यक कल्याणधिकारी को पत्र सौंप कर प्रदर्शन किया । 
रिजवानुल हक, उबैद अशहद,हाजी मुसवविर, सलमान अंसारी, सादिक अली, राम कुमार, सुहैल अख्तर गौसिया बानो, सीमा खातून, मोहय्यद्दीन, मोहमद इरफान, ज़की खान, वसी अहमद, नसीम अंसारी, अहमद हुसैन, इसरार अहमद,जावेद अहमद, मोहम्मद खालिद, सुमन देवी, जैसे तमाम टीचरो ने बताया कि हम लोग 22 दिन से लखनऊ के इको गार्डन में धरना दे रहे है। कोई सुनवाई नही हो रही है। घुट घुट कर मरने से अच्छा है । आरपार की लड़ाई छेडकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा ।

 रिपोर्टर  :- निजामुद्दीन हाशमी

Post a Comment