Ads (600)

कुशीनगर- ग्राम सभा पडरही के धनहा टोले में दोपहर को चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में 12 रिहायसी झोपड़िया जल कर नष्ट हो गयी, घटना के बाद समय से अग्निशमन दस्ता के नही पहुचने पर ग्रामीणों के अथक प्रयास से पम्पिंग सेट चलाकर आग बुझाई गयी, इस आग लगी की घटना में लगभग लाखो रुपये नगद के साथ कीमती समान और 2 बकरियां भी जल गयी, प्रहलाद के परिवार के लोग भोजन बनाने के बाद खेतो में काम करने चले गए कि दोपहर में अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गयी, थोड़ी ही देर में आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया और प्रहलाद की झोपड़ी के साथ 12 अन्य  झोपड़ी भी जलकर खाक हो गयी,
दिये गये सूचना के आधार पर जटहा थानाध्यक्ष शाह मुहम्मद मय फोर्स मौके पर पहुचे और घटना की जायजा लिया, तथा पूर्व विधायक विजय कुमार दुबे, हिन्दू युवा वाहिनी जिला प्रभारी डॉ० रामअधार राजभर, धीरज तिवारी, नेबुआ नौरंगिया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामानुज मिश्रा सहित अनेको भाजपा के कार्यकर्ताओ ने मौके पर पहुच कर पीड़ित परिवार को हिम्मत बढ़ाने के साथ आवश्यक खाद्य सामग्री एवम कम्बल आदि का वितरण किया तथा मौके से ही खण्ड विकास अधिकारी को पीड़ितो को तत्काल आवास तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया गया . 

दिलीप भारती 
पी न्यूज़ कुशीनगर

Post a Comment