Ads (600)

अयोध्या - थाना हैदररगंज अंतर्गत बैतीकला ग्राम पंचायत के निवासी प्रधान पुत्र अजय प्रताप सिंह उर्फ सोनू सिंह उम्र करीब 36 वर्ष का शव पोस्टमार्टम होने के बाद रविवार शाम भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनके पैतृक गाँव बैतीकला पहुंचने पर गाँव में शोक और परिवार में कोहराम मच गया, एहतियात के तौर पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से  पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया के अलावा बीकापुर पुलिस सर्किल के  कोतवाली बीकापुर,  हैदरगंज थाना के आलोक वर्मा व , तारुन  थाने की फोर्स तैनात रही गांव के युवा नेता और ठेकेदार मृतक सोनू सिंह को हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी, शाम को उनका अंतिम संस्कार गांव के समीप स्थित बाग में कर दिया गया, शहर के कैंट थाना क्षेत्र के कौशलपुरी में स्थित उनके आवास पर शनिवार शाम करीब 4 बजे घर के भीतर सोनू सिंह का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई थी ,मृतक के पिता की तहरीर पर गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला पुलिस द्वारा दर्ज किया गया है, अंतिम संस्कार में पूर्व विधायक आनंद सेन यादव, प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष राम प्रताप यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र यादव व , कई ब्लॉक प्रमुख  सहित बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के अलावा जनपद के अन्य कई विकास खंडों से तमाम प्रधान कई जिला पंचायत सदस्य के अलावा काफी संख्या में शुभ चिंतक और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे, उनकी मां शीला सिंह गाँव की प्रधान हैं,गाँव के अलावा कैंट थाना क्षेत्र के कौशलपुरी कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे, तथा विद्युत विभाग अंतर्गत गांवों में विद्युतीकरण कराने के लिए एक निजी कंपनी के ठेकेदार के तौर पर कार्य करते थे।

रिपोर्टर सुरेश कुमार मिश्र

Post a Comment