जैदपुर - पुलिस ने तीस ग्राम मार्फीन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया । जैदपुर थाना क्षेत्र हरख जाने वाले मार्ग पर ग्राम चंदौली पुलिया के पास गश्त करते समय पुलिस ने जिला लखनऊ के थाना गुडम्बा के सुमित केसरिया को संदिग्द अवस्था मे पकड़ा । तलाशी लेने पर सुमित के पास से तीस ग्राम अवैध मारफीन बरामद हुई । पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि वह यह मारफीन ग्राम टिकरा से लेकर आया है । किसके यहाँ से लाया यह नही बताया । पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया । एस एस आई संतोष उपाध्याय ने बताया कि जाच की जा रही हैं ।
रिपोर्टर : - निजामुद्दीन हाशमी
Post a Comment