कुशीनगर के खड्डा विकास खण्ड के ग्राम सभा मठिया में ग्राम प्रधान ध्रुव नारायण यादव की अगुवाई में सोमवार को ग्रामीणों ने सड़क किनारे करीब 3 घंटे धरना देकर नवल छपरा में ही तहसील भवन को बनवाने की मांग की है, बाद में धरना स्थल पर पहुँचे तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम से सम्बोधित मांग पत्र भी सौंपा गया, तहसील मुख्यालय का भवन खड्डा से बाहर जाने की सुगबुगाहट के बाद स्थानीय विधायक की पहल पर खड्डा में ही तहसील मुख्यालय बनाने और पूर्व में चयनित नवल छपरा की जमीन निरस्त करने के शासन के पत्र से लोगों में हर्ष व्याप्त है, इसी बीच सोमवार को मठिया तिराहे पर ग्राम प्रधान की अगुवाई में ग्रामीण सांकेतिक धरने पर बैठकर नवल छपरा में ही तहसील भवन बनवाने की मांग शुरू कर दी,
करीब 3 घंटे तक चले इस धरने में तहसीलदार अहमद फरीद खान को मुख्यमंत्री के नाम से सम्बोधित मांग पत्र को देकर धरना समाप्त कर दिया गया ..
रिपोर्ट - दिलीप कुमार भारती
पी न्यूज़ कुशीनगर
Post a Comment