Ads (600)

   मैनपुरी (भोगांव) जी०टी रोड छाछे तिराहे के पास मंगलवार की दोपहर बाइक द्वारा अलीपुर खेड़ा से वापस घर जा रहे युवक को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। उसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

   थाना क्षेत्र के नगला विहारी निवासी 19बर्षीय रोविन पुत्र सौदान सिंह किसी कार्य से आलीपुर खेड़ा गया था वहाँ से बाइक द्वारा वापसी घर जा रहा था। जैसे ही वह  छाछे तिराहे के निकट पहुँचा तभी भोगांव के तरफ से आ रहे ट्रक सख्या एचआर69बी7381 के चालक ने तेज व लापरवाही से चलाते हुए रोविन में टक्कर मार दी। जिससे रोविन की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। उसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

रिपोर्ट -  विकास तिवारी

Post a Comment