Ads (600)

बहराइच- पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेसियों में उत्साह का सैलाब...


 बहराइच-  देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद बहराइच में कांग्रेसियों का उत्साह सिर चढ़कर बोल रहा है . मंगलवार को परिणाम की घोषणा के बाद कांग्रेसियों ने घंटाघर चौक पर मिठाई बांटकर तथा पटाखे दागकर अपनी खुशी का इजहार किया।

   कांग्रेस के पूर्व महासचिव नईम खान ने कहा कि कंग्रेस मंदिर निर्माण कराएंगी . लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही ऐसा संभव है  उन्होंने कहा कि ताला काग्रेस ने खुलवाया, शिलान्यास कांग्रेस नें किया . मंदिर निर्माण कांग्रेसी कर आएगी लेकिन भारत के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को कायम रखते हुए . क्योंकि यह हमारे संविधान की मर्यादा है . दूसरी तरफ जय प्रकाश मिश्र कहा कि यह जीत केवल काग्रेस की ही नहीं बल्कि उन भोले भाले और मासूम देशवासियों की है . उन्होने कहा कि झूठ बोलकर वोट और सत्ता हथियायी जा सकती है . उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की इससे भी बुरी दशा होने वाली है . दूसरी तरफ घंटाघर चौक पर आतिशबाजी और पटाखा छोड़ने वालों में डॉक्टर अनिल कुमार, शेख जकरिया शेख, सुनील कुमार सिंह, फैजल खान, लालबहादुर तिवारी, कमाल खान, अमर नाथ शुक्ला, मन्नू देवी, मुकुंद जी शेरा, रवि श्रीवास्तव, सरीखे नेताओं ने भी कांग्रेस की जीत का जश्न मनाया .और मतदाताओं को सत्ता परिवर्तन के लिए आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट - राजकुमार श्रीवास्तव

Post a Comment