Ads (600)

   बाराबंकी- ट्रक के गेट पर लटककर पीछे का रास्ता बता रहा एक दूसरे ट्रक का चालक अचानक नीचे आ गिरा। जमीन पर गिरते ही उसके ऊपर ट्रक की पहिया चढ़ गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

   घटना बदोसराय थाना क्षेत्र के महमदपुर शहरी स्थित गिट्टी के प्लांट पर हुई। सोमवार सुबह कानपुर के मूसानगर थाना क्षेत्र के कच गांव निवासी लल्लू पुत्र राजेंद्र यादव अपने बड़े भाई के साथ ट्रक लेकर प्लांट पर पहुंचा था। दोनों भाई चालक हैं और अलग-अलग ट्रक लेकर आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बड़े भाई का ट्रक प्लांट से बाहर निकलवाने के लिए वह ट्रक के गेट पर लटककर पीछे का रास्ता बता रहा था। इस दौरान वह अचानक नीचे गिरा और ट्रक का रौंदता हुआ चला गया। जिसमें लल्लू की मौके पर ही मौत हो गई।
रिपोर्ट- निजामुद्दीन हाशमी

Post a Comment