थाना भोंगाँव के मिलकिया गाँव के पास छाछाअलीगंज मार्ग पर भट्टे के पास मन्दिर पर 4 बर्षों से राजेंद्र गिरी नाम का बाबा रहता है।आज सुवह बलारपुर गाँव की छात्रा अंशिका पुत्री नीरज बी ए प्रथम बर्ष की छात्रा है।रोज की भाँति आज भोंगाँव नेशनल डिग्री कालेज भोंगाँव में पढ़ने जा रही थी तभी बाबा ने उसे एक कागज दिया उसे छात्रा ने अपने पास रख लिया।बाद में छात्रा ने इसकी जानकारी अपनी सहेलियों को दी ।स्कूल से आते बक्त छात्रा व् सहेलियों ने बाबा से जानकारी करनी चाही तब बाबा ना नुकुर करने लगा इस पर सभी छात्राओं ने बाबा की मिलकर जमकर धुनाई कर मरणासन्न कर दिया। परिवारीजनों को सूचना मिलने पर वह भी आ गये।बहुत देर से कोबरा व् 100 नम्बर पुलिस आने पर छात्राओं और भीड़ ने पुलिस को खदेड़ दिया।थाना प्रभारी भोंगाँव के आने के बाद ही छात्राये शान्त हुंई। घायल बाबा को भोंगाँव पुलिस अपने साथ ले गई।
रिपोर्ट- शिव चरण राजपूत
Post a Comment