Ads (600)

वॉलीबाल संघ के तत्वाधान में 66 वी जिला स्तरीय वॉलीबॉल का आयोजन किया गया।

   वॉलीबाल संघ के तत्वाधान में 66 वी जिला स्तरीय वॉलीबॉल का आयोजन किया गया। जिस में कुल 6 टीमों ने भाग लिया। जिसमें टिकरा के अलावा सहादतगंज ,हैदरगढ़ कुर्सी, पुलिस लाइन ,पीएसी, हरक , आदि टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला सेमीफाइनल टिकरा व पुलिस लाइन के बीच खेला गया एवं दूसरा सेमीफाइनल हरक व कुर्सी के बीच खेला गया। जिसमें कुर्सी ने हरक को हराकर फाइनल में प्रवेश किया एवं पुलिस लाइन को हराकर टिकरा ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच बड़ा ही रोमांचकारी रहा पहला सेट पुलिस लाइन ने25-20से  टिकरा को हरा दिया पर दूसरे सेट में टिकरा ने पुलिस लाइन को हरा दिया और फिर तीसरा सेट बड़ा ही कांटे का चला जिसमें टिकरा ने पुलिस लाइन को 26-24 से हरा दिया और इस तरह टिकरा जिले की वालीबाल चैंपियन बनी। कार्यक्रम के संयोजक एवं वॉलीबॉल संघ के सचिव पवन सिंह ने बताया किस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल दिखाने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया है जिसकी घोषणा दिनांक 3 -12-18 को की जाएगी और वह टीम 5 से 9 दिसंबर जिला अंबेडकर नगर में होने वाली राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष मोमुसैब  ने बताया  की इस बार जिले की टीम का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी।

रिपोर्टर - निजामुद्दीन हाशमी

Post a Comment