Ads (600)

नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर बरगहां सम्पर्क मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ो छोटी बड़ी गाड़िया गुजरती है, इसके अलावा प्रतिदिन नौनिहालों को लेकर अनेक विद्यालयों की गाड़िया भी इसी मार्ग से होकर आती जाती है, इस मार्ग पर एक साल पूर्व की बनी हुई पुलिया बीच मे टूटी हुई व अत्यन्त जर्जर हो चुकी है, अनेको राहगीर यहा गिरकर चोटिल हो चुके है, यदि इसका अतिशिघ्र पुनः मरम्मत कार्य नही हुवा तो किसी न किसी दिन भीषण दुर्घटना भी हो सकती है,
*Plan Plus* के अनुसार यह पुलिया लगभग 50 हजार रुपये की लागत से बनी हुई है जिसके निर्माण कार्य मे सारी मानकों की धज्जियां उड़ाकर घोर अनियमितता की गई है, नन्दु प्रसाद के घर के पास से होकर परसन प्रसाद के खेत तक निकलने वाली नाली पर ही ये पुलिया बनी हुई है और ये नाली अत्यन्त जर्जर व जगह जगह टूटी फूटी हुई है, आज से लगभग 10 साल पूर्व बनवाई गई ये नाली आज अपनी मरम्मत की राह देख रही है, पर जिम्मेदारों की उपेक्षा की शिकार इस नाली को वर्तमान के ग्राम प्रधान के द्वारा वित्तीय वर्ष 2016-17 में राज्य वित्त आयोग के द्वारा प्रदत्त धन से परसन प्रसाद के खेत के पास मात्र 30 मीटर नाली का मानकविहीन मरम्मत करवाकर 367 मीटर नाली का मरम्मत कार्य दिखाकर लगभग 2 लाख रुपये का भुगतान करवा कर सरकारी धन का बंदरबाट कर लिया गया है.
इस धोखाधड़ी का खुलासा जनसूचना अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत हुवा
साफ सफाई व उचित देख रेख के अभाव मे ये नाली जगह जगह जाम हो चुकी है और इसी जाम के वजह से परसन के खेत मे लगभग 2 सालो से इस नाली से निकलने वाली गन्दे पानी का रिसाव हमेशा होता रहता है, जिससे कारण 16 हेक्टेयर उपजाऊ खेत की फसल बर्बाद हो जाती है और ये भूमि आज ऊसर होने के कगार पर पहुच चुकी है, अनेको बार ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव से कहने / शिकायत करने के बावजूद भी आज भी यथा स्थिति बरकरार है जिससे तंग आकर परसन के द्वारा उस नाली को अनेको बार बन्द कर दिया जाता है, नाली बन्द होने पर नाली का गन्दा पानी लोगो के घरों, दरवाजो व मुख्य मार्ग पर इकठ्ठा होकर दुर्गन्ध व दुर्घटना का कारण बन जाती है, ग्रामवासी जहां पानी निकासी को लेकर हमेशा चिन्तित रहते है वही परसन खेतो में हो रहे जलजमाव व उससे हो रही नुकसान से काफी परेशान है, आये दिन ग्राम वासियो व ग्राम प्रधान से परसन व इनके परिवार वालो से किसी न किसी से कहासुनी हो ही जाती है जो किसी दिन बड़े विवाद होने की संकेत दे रही है, यदि समय रहते उपरोक्त समस्या का समाधान नही हुवा तो किसी दिन बहुत बड़ी अनहोनी हो सकती है,
स्थानीय ग्रामीणों की एक समूह ने इस धोखाधड़ी की जांच की मांग की है..!!

========
दिलीप भारती 
पी न्यूज़ कुशीनगर 

Post a Comment