
मैनपुरी (भोगांव) मैनपुरी के कस्बा भोगांव में शराब पी रहे युवक को देर रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी जिससे युवक की मौत हो गई देर रात का मामला होने के कारण अज्ञात हमलावर गोली मारकर घटनास्थल से फरार हो गए घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी एसपी मैनपुरी एडिशनल एसपी COप्रियंक जैन स्पेक्टर भोगांव घटनास्थल पर पहुंचे घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की
यह पूरा मामला जीटी रोड एचएन 91 पर भोगांव मैनपुरी रोड पर स्थित चुंगी के निकट शराब के ठेके की घटना है मृतक युवक अपने दोस्तों के साथ शराब पीने आया था तभी देर रात्रि अज्ञात हमलावरों ने युवक को गोली मार दी जिससे युवक की मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही एसपी अजय शंकर राय एएसपी ओम प्रकाश सिंह सीओ भोगांव प्रियंक जैन स्पेक्टर भोगांव घटना स्थल पहुंच गए घटनास्थल से मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया और बारीकी से घटना की जांच की घटना स्थल से पुलिस को 315 बोर का खोखा बरामद हुआ है घटना की जानकारी के अनुसार मृतक युवक आसिफ पुत्र जान मोहम्मद 32 वर्ष निवासी मोहल्ला चमनगंज बेवर बताया जा रहा है पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतक युवक के दोस्त हासिम को हिरासत में लिया है जबकि घटना स्थल से सेल्समैन फरार हो गया है घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध दर्ज कराई है!
रिपोर्ट - विकास तिवारी
Post a Comment