Ads (600)

मैनपुरी - बेवर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को बुलेरो चालक ने टक्कर मार दी जिससे होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे घटना के सम्बंध में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। वहीं बुलेरो चालक व उसमें बैठी सवारियां बुलेरो छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बुलेरो को कब्जे में लिया है। होमगार्ड का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला रमई निवासी 45 वर्षीय ब्रजेश पुत्र रामस्वरूप बेवर थाना में होमगार्ड के रूप में तैनात था, बीती रात्रि उसकी ड्यूटी बेवर इटावा रोड स्थित ग्राम बरा पर लगी थी। तभी रात्रि लगभग 1:30 बजे बुलेरो संख्या यूपी 84 एफ 8687 के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए होमगार्ड ब्रजेश को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर पहुंचे एसडीएम भोगांव पीसी आर्य, सीओ भोगांव प्रयांक जैन, इंस्पेक्टर बेवर व इंसपेक्टर भोगांव फोर्स के साथ घटना स्थल पर जा पहुंचे। घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। बुलेरो सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बुलेरो को अपने कब्जे में लिया है।


  विकास तिवारी 
मैनपुरी , जिला संवाददाता  

Post a Comment