Ads (600)

विन्ध्याचल शिवपुर-  उच्चाधिकारियों के द्वारा चलाए जा रहे।अभियान के क्रम में उ0नि0 मनोज कुमार पाण्डेय मय हमराही कां0 बेचन सिंह  कां0 पवन कुमार यादव,कां0 गोविन्द चौधरी के द्वारा रेलवे स्टेशन विंध्याचल पर चेकिंग की जा रही थी दौराने चेकिंग रेलवे स्टेशन  विन्ध्याचल व शिवपुर फाटक के बीच नयी पुल के पास बहद जीआरपी विन्ध्याचल व थाना जीआरपी मिर्जापुर पर एक शातिर किस्म का अपराधी जो चोरी करने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन विन्ध्याचल में आया था जो शातिर किस्म का पेशेवर अपराधी है जो चलती ट्रेन में यात्रियों का सामान आदि चोरी करने व मोबाइल छीनने में माहिर है जिसका नाम अनिरुद्ध गुप्ता उर्फ नन्हकू पुत्र स्व0 कृष्ण कान्त गुप्ता नि0 शिवपुर रेलवे फाटक के पास थाना विन्ध्याचल जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 26 वर्ष के पास से 75 ग्राम नशीला पाउडर डाइजापाम व चोरी के तीन अदद भिन्न भिन्न कम्पनियो के मोबाइल बरामद हुआ ।उक्त अभियुक्त सक्रिय अपराधी है जो लगातार ट्रेनों में अपराध कर रहा था जिसकी गिरफ्तारी से निश्चित रूप से अपराध में कमी आयेगी गिरफ्तार अभियुक्त को बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया । अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग का विवरण

           1- मु0अ0सं0 246/18 धारा 21/22 एन0डी0पी0एस0 एक्ट से 75 ग्राम नशीला पाउडर डाइजापाम बरामद 2- मु0अ0सं0 247/18 से तीन अदद भिन्न भिन्न कम्पनी के मोबाइल बरामद किया गया।

रिपोर्ट-सूरज कुमार केशरी

Post a Comment