सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम किठूरी में शुक्रवार की सुबह रसोई में पानी गर्म करते समय धरेलू गैस सिलिंडर फट गया। किठूरी की ही एक 27 वर्षीय महिला शालिनी मिश्रा पत्नी अंकुर मिश्रा बुरी तरह झूलस गई। विस्फोट इतना तेज था घर की छते भी क्रेक गई।
संदिग्ध परिस्थितियों में क्षेत्र के जलालपुर और बारा गाँव के मध्य रेलवे ट्रैक पर लगभग तेईस वर्षीय युवक का शव बीच से दो भागों में कटा पड़ा मिला है । सूचना पाकर मौके पर लोनिकटरा पुलिस जांच पड़ताल करने पहुंच गई थी । लेकिन सीमा विवाद के चलते हैदरगढ़ पुलिस की सीमा में घटनास्थल होने का दावा करते हुए हैदरगढ़ पुलिस को मामले की सूचना देकर मौके पर आने का इंतजार कर रही है लोनिकटरा पुलिस ।
*रिपोर्टर : -निजामुद्दीन हाशमी*
Post a Comment