Ads (600)

सिद्धार्थनगर के सदर थाना क्षेत्र  के ग्राम जगदीशपुर खुर्द में बुधवार की देर शाम झगड़ा सुलझाने के दौरान एक 55 वर्षीय ब्यक्ति की चोट लगने से मौत हो गयी | बताते चले की सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर में बुधवार चाय की दुकान पर दो पक्षों में हाथापाई होते देख राम शरण पहुंच कर झगड़े को सुलझाने लगा उसी दौरान धक्का लगने राम सरन वही पक्की सड़क पर गिर पड़ा मौके पर लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोसित कर दिया, घटना के बाद चाय वाले एंव उसके साथी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौप दिया गया. इसी बीच किसी ने घटनास्थल के चाय की दुकान को आग के हवाले कर दिया. वही दुकान धुँ धुँ कर जल उठी . घटनास्थल पुलिस पहुंची और पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया. अब पुलिस घटना की जाँच में जुट गयी है. 

रिपोर्ट- कमलेश मिश्र 

Post a Comment