Ads (600)

लखनऊ - कांग्रेस नेता तलत अजीज ने यूपी सरकार से अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताया है. तलत ने हालांकि मुख्यमंत्री और भाजपा का नाम नहीं लिया है.  वर्ष 1999 में एक पुलिस हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के मामले में महराजगंज की अदालत ने हाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समन जारी किया है.उत्तर प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य तलत ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की मौजूदगी में बुधवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें कांग्रेस नेता तलत अजीज ने आरोप लगाया कि अदालत द्वारा हाल में उनकी याचिका पर योगी के खिलाफ मामले की फाइल फिर से खोलने का आदेश दिया गया है. इसके बाद से उन्हें और उनके परिवार को तरह-तरह की धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने कहा कि महराजगंज मामले में याचिका दायर करने के पीछे उनका एकमात्र मकसद 10 फरवरी 1999 को हिंसा में मारे गए हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश यादव को न्याय दिलाना है|


रिपोर्ट - राज सिंह pnews डेस्क 

Post a Comment