Ads (600)


लखनऊ -  यूपी सरकार द्वारा रोक लगाए जाने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासंघ के अध्यक्ष डॉ.प्रवीण तोगड़िया अपने समर्थकों के साथ लखनऊ से अयोध्या जाएंगे. उनके समर्थक धीरे-धीरे राजधानी लखनऊ में जुटने लगे हैं. कार्यक्रम के अनुसार समर्थकों को लखनऊ से बाराबंकी तक का सफर पैदल तय करना है, वहीं इसके बाद वह संगठन की गाड़ियों में सवार होकर अयोध्या पहुंचेंगे. यहां उनके सरयू में स्नान के बाद रामलाल के दर्शन और सरयू का जल लाना है. उधर इस यात्रा पर प्रशासन की तरफ से रोक लगा दी गई है. वहीं अयोध्या में प्रवेश पर फैजाबाद प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू कर दी है.|


Post a Comment