Ads (600)


 लखनऊ- के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू)की एक महिला जूनियर डॉक्टर मनीषा ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर ख़ुदकुशी की कोशिश की. ट्रामा सेंटर में काफी देर तक डॉक्टरों ने उसकी जान बचाने की कोशिश की लेकिन आखिरकार निराशा ही उनके हाथ लगी. महिला डॉक्टर ने दम तोड़ दिया. मामले में पता चला है कि जूनियर डॉक्टर के सीनियर डॉक्टर से परेशान थी. मामले में जूनियर डॉक्टर की बहन दीपा शर्मा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है.एफआईआर पर पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है. जांच में दोषी पाए जाने पर सीनियर महिला डॉक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई होगी. उधर घटना के बाद लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी और केजीएमयू के वीसी पहुंचे. उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है. बहन की तहरीर पर सीनियर डॉक्टर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है. जांच में अगर आरोप सही पाए गए तो सीनियर डॉक्टर को गिरफ्तार किया जा सकता है.|

रिपोर्ट -राज सिंह pnews डेस्क 

Post a Comment