Ads (600)

राजगढ़ - स्थानीय क्षेत्र के राजगढ़ बाजार में खुलेआम देशी शराब गांजा व हेरोइन की बिक्री की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार राजगढ़ के कंजड़ बस्ती और खटिक बस्ती में देशी शराब बनाने की कई भट्ठियां बनाई गई हैं। हालांकि यह अवैध व्यवसाय बड़े पैमाने पर क्षेत्र के कई स्थानों पर धड़ल्ले से चल रहा है। इस व्यवसाय में राजगढ़ के कंजड़ बस्ती और खटिक बस्ती के लोग इसे अपना पुश्तैनी धंधा समझते हैं। उनके कामकाज में छोटे छोटे बच्चे भी काफी सक्रिय हैं। छोटी उम्र में जहां बच्चे पढाई लिखाई कर अपने उज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं वहीं इस समाज के लोग अपनें बच्चों का भविष्य अंधकार में ढकेल रहे हैं और उनसे समाज के लिए जहर बेचने का काम ले रहे हैं। आज की मौजूदा स्थिति में क्षेत्र के कई जगहों पर हेरोइन जैसे मादक एवं जानलेवा पदार्थ धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। हर जगह नशीले पदार्थों की तस्करी से क्षेत्र के युवाओं में बुरा असर पड़ रहा है। मड़िहान थानान्तर्गत राजगढ़ चौकी क्षेत्र के राजगढ़ बाजार में नशीले पदार्थों की तस्करी में युवा पीढ़ी काफी सक्रिय रूप से संलिप्त हैं और पैसा कमाने के चक्कर में अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जिसकी वजह से क्षेत्र के नवयुवक भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। इस गंभीर और विकाराल रूप धारण कर रही समस्या से मड़िहान और राजगढ़ पुलिस पूरी तरह से अन्जान बनीं हुई है जिसकी वजह से नशा माफियाओं का हौसला बुलंद है। और जगह जगह खुलेआम हेरोइन बेचे जाने की खबर सरेआम चर्चा का विषय बना हुआ है। नशे की हालत में तमाम लोग आपको घूमते फिरते मिलेंगे और बात बात में विवाद पैदा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस प्रदूषित वातावरण में शिक्षित और सामाजिक व्यक्तियों के लिए जीना मुश्किल होता जा रहा है। साथ ही शिक्षारत लड़कीयां भी इनके उत्पीड़न से काफी आहत रहती हैं। क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर आवारा और नशेड़ियों के तेज रफ्तार बाइक चलाने से लोग काफी परेशान हैं। क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगों ने इस समस्या से निजात पाने के लिए कई बार स्थानीय पुलिस से शिकायत कर चुकी है लेकिन पुलिस ने मामले में अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जिससे नशा माफिया अब बेखौफ होकर बड़े पैमाने पर धड़ल्ले से अपने काम को अंजाम दे रहे हैं

रिपोर्ट-सूरज कुमार केशरी
Attachments area

Post a Comment