
उत्तर प्रदेश- के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि भारत को ठीक तरह से समझने के लिए हमको अपनी संस्कृत की शरण में जाना होगा और उन्होंने यह भी कहा कि संस्कृत को नियंत्रित दायरे में रखने के बजाए इसको आधुनिकता से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए.योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ में लोक निर्माण विभाग के विश्वेश्वरैया हाल में राजकीय संस्त विद्यालयों के 18 बालिका छात्रावास के साथ 19 राजकीय हाईस्कूल और 16 राजकीय इंटर कॉलेज के भवनों का लोकार्पण करने के बाद ये बातें कही.योगी ने कहा,भारत को बेहतरीन तरीके तथा ठीक से समझने के लिए हमको संस्कृत की शरण में जाना होगा. इस भाषा ने ही हमेशा से हमको मजबूती दी है. संस्कृत को सीमित दायरे में बंद करके मत रखिए. इसको आधुनिकता के साथ जोड़ने का प्रयास करें भारत तो संस्कृत के दम पर दुनिया के प्राचीन राष्ट्रोंमें से एक है|
रिपोर्ट -राज सिंह pnews डेस्क
Post a Comment