शासन एक तरफ ट्रेफिक कंट्रोल करने में लगा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ यह लोग बैरियर लगाए वसूली करने में जुटे हुए हैं |
आस्था के नाम पर लूट वहीं धर्म के ठेकेदारों ने बैरियर लगाकर किया रोड जाम जहां आस्था होती हैं। वही लोगों का विश्वास लेकिन महादेव की नगरी महादेवा में आस्था के नाम पर कुछ धर्म के ठेकेदारों ने लूट मचा रखी है रोड पर बैरियर लगाकर पैसे वसूले जा रहे हैं एक तरफ जहां श्रद्धालुओं को भगवान शिव के दर्शन दुर्लभ हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ आम जनता बारिश से परेशान कोसो लंबा जाम यहां तक कि शासन भी मजबूर हो रहा है शासन एक तरफ ट्रेफिक कंट्रोल करने में लगा हुआ है वहीं दूसरी तरफ यह लोग बैरियर लगाए वसूली करने में जुटे हुए हैं आम जनता को निकलने तक का रास्ता नहीं दिया जा रहा है यहां तक की हमारे पी ए सी जवान भी रास्ते के लिए परेशान हो रहे हैं किसी तरह से गाड़ियां निकलवाई जा रही हैं और श्रद्धालु बहुत परेशान दूर दूर से आए दर्शनाभिलाषी जो 1 से 2 किलोमीटर पैदल चलकर आस्था के लिए भगवान शिव के दरबार में माथा टेकते हैं वहीं पर कुछ लोग अपनी वसूली के कारण लोगों को परेशानियों से जूझने के लिए छोड़ देते हैं यहां तक की गाड़ियों से भी स्टैंड टैक्स लिया जा रहा है उसके बावजूद भी ना गाड़ी पार्क करने की जगह सही मिल रही है और ना उन्हें कोई व्यवस्था दी जा रही हैं। आप नीचे तस्वीर में देख रहे हैं कि कैसे श्रद्धालु और जनता जाम से त्रस्त हैं ।और दूसरी तरफ यह बैरियर लगाए लोगो को किसी भी तरह से निकलने का मौका ही नहीं दे रहे हैं।
रिपोर्ट- निजामुद्दीन हासमी
Post a Comment